MB रॉ व्हे प्रोटीन के फायदे नुकसान।mb raw whey protein benefits in hindi

आज हम अपने इस लेख मैं MB रॉ व्हे प्रोटीन पाउडर के फायदे और नुकसान के बारे में जानेंगे तथा इसके सेवन से होने वाले दुस्प्रभावो,सेवन विधि और इससे संबंधित सावधानियों के बारे में भी जानेंगे।

एक स्वस्थ्य और ताकतवर मानव शरीर को पोषक तत्वों से भरपूर आहार की आवश्यकता होती हैं और हम बात करे पोषक तत्वों की तो हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों की जरुरत होती हैं जिसमे प्रोटीन एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है हमारे शारीरिक विकास के लिए।

प्रोटीन की कमी से शरीर कमज़ोर हो सकता है एवम जिसके कारण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमज़ोर पड़ सकती है। आज बाजार मैं अनेकों प्रकार के प्रोटीन पाउडर मौजूद हैं।


MB रॉ व्हे प्रोटीन पाउडर क्या है?mb raw whey protein in hindi

MB रॉ व्हे प्रोटीन पाउडर मसलब्लेज कंपनी द्वारा बनाया गया प्रोटीन सप्लीमेंट हैं जिसका इस्तेमाल शरीर मैं प्रोटीन तत्वों की पूर्ति करने के लिए किया जाता है। 

व्हेय प्रोटीन मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं कॉन्संट्रेट व्हेय प्रोटीन और आइसोलेट व्हेय प्रोटीन एवं MB रॉ व्हे प्रोटीन पाउडर  कॉन्संट्रेट हैं। तथा इसमें  दिए गए विवरण अनुसार इसमें 80 प्रतिशत व्हे प्रोटीन अतरिक्त डाइजेस्टिव के साथ उपस्थित होता हैं। 

यह भी पढ़े: EFS क्रीम के फायदे और नुकसान।


MB रॉ व्हे प्रोटीन पाउडर के फायदे।mb raw whey protein benefits in hindi

प्रोटीन की अधिकतम मात्रा मॉस,मछली ,अंडा, दूध और ड्राई फ्रूट्स जैसे खाद्य पदार्थो मैं मौजूद होती है जिसकी आवश्यकता हमारे शरीर को होती हैं तथा MB रॉ व्हे प्रोटीन पाउडर इसकी पूर्ति करने में सहायक होता हैं। 

भारत मैं अधिकतर लोग MB रॉ व्हे प्रोटीन पाउडर का उपयोग बॉडी और मसल्स बिल्डिंग के लिए करते हैं तो आइये MB रॉ व्हे प्रोटीन पाउडर के सभी फायदों के बारे मैं विस्तार से जानते हैं। 

1. मशपाशियों के लिए

MB रॉ व्हे प्रोटीन पाउडर माशपाशियों को मजबूती और शक्ति प्रदान करता हैं तथा कमज़ोर हो चुके क्षतिग्रस्त मशपाशियो को ठीक करने मैं सहायक और उपयोगी है।

2. वजन कम करने में सहायक

MB रॉ व्हे प्रोटीन पाउडर का उपयोग आम तौर पर अधिकतर लोग वजन बढ़ाने के लिए करते है  लेकिन इसके इस्तेमाल से वजन भी कम किया जाता हैं यह आपके शरीर मैं ज़रूरी प्रोटीन की मात्रा पूर्ति करता हैं जो की शारीरिक ऊर्जा को बरकरार रखता हैं जिसके वजह से असमान्य रुप से लगने वाली भूख की समस्या नही होती है।

3. मसल्स बिल्डिंग और जिमिंग

ऐसे लोग जो की मसल्स बिल्डिंग करना चाहते और अपने शरीर को मस्कुलर आकार देना चाहते हैं। जिसके लिए उन्हें आवश्यक मात्रा मैं प्रोटीन ओर अमीनो एसिड की आवश्यकता होती हैं तथा जिसकी पूर्ती MB रॉ व्हे प्रोटीन करता हैं।

इसके अलावा हेवी जिमिंग और वर्कआउट करने वाले लोग भी रॉ व्हे प्रोटीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग बनाएं

MB रॉ व्हे प्रोटीन पाउडर हमारे शरीर मैं प्रोटीन की पूर्ति करने के साथ साथ यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यूनिटी) को भी बढ़ाता हैं जो की हमे सामान्य होने वाले रोगों से बचाता हैं।

यह भी पढ़े: शिलाजीत खाने के यह फायदे महिलाओ के लिए।


MB रॉ व्हे प्रोटीन पाउडर की विशेषता

वैसे तो आज कल बाजार में अनेकों प्रकार के रॉ व्हे प्रोटीन पाउडर मौजूद है तथा सभी अपने प्रोडक्ट को सबसे अच्छा और बेहतर बताते हैं इसी प्रकार से MB रॉ व्हे प्रोटीन पाउडर को भी कंपनी कुछ विशेष गुणों और विशेषताओं से समृद्ध बताती है तो आइए इसके विशेषताओं के बारे में जानते है।

  • MB रॉ प्रोटीन पाउडर की शुद्धता को पुख्ता करने के लिए कई सोध किए हैं तथा इसके डिब्बे पर एक विशेष प्रकार कोड होता हैं जिसकी सहायता से  आप एसएमएस या इसकी अधिकृत वेडसाइट पर जा कर असली नकली की पहचान कर सकते है
  • MB रॉ व्हे प्रोटीन एक कंसेंट्रेट व्हे प्रोटीन हैं तथा इस पर दिए गए विवरण के अनुसार इसमें 80 प्रतिशत व्हे प्रोटीन मोजूद होता हैं।
  • MB रॉ व्हे प्रोटीन के हर 30 ग्राम पावडर के सेवन से हमे 24 ग्राम प्रोटीन और 5.2 ग्रामब्रांडेड-चेन एमिनो एसिड मिलता हैं।
  • MB रॉ व्हे प्रोटीन पाउडर मैं किसी भी प्रकार के कृत्रिम स्वीटनर और रंग का इस्तेमाल नहीं किया गया है एवम या मीठा रहित(फीका) होता हैं।
  • नए लोगो को शुरुआती दिनों मै प्रोटीन पाउडर पचाने मैं समस्या होती हैं तथा इस असुविधा से बचने के लिए इसमें अतरिक्त पाचक एंजाइम मौजूद होते हैं जो की इसे आसानी से पचाने मैं मदद करता हैं।
  • MB रॉ प्रोटीन पाउडर किसी स्वाद यानि फ्लेवर मैं नहीं आता हैं इससे यह फायदा हैं की आप इसे अपने स्वाद के अनुसार बना कर ले सकते हैं इसे आप प्रोटीन बार ,कप केक ,पेन केक्स और ओट्स के साथ भी ले सकते हैं।

यह भी पढ़े: न्यूट्री गेन पाउडर के फायदे।


MB रॉ व्हे प्रोटीन पाउडर के नुक्सान।mb raw whey protein side effects in hindi

MB रॉ व्हे प्रोटीन पाउडर या अन्य कोई भी प्रोटीन पाउडर के दुष्प्रभाव एक बहस का विषय हैं क्योकि इसके नुक्सान हो भी सकते हैं और नहीं भी इससे होने वाले दुष्प्रभाव निश्चित नहीं हैं एवं प्रोटीन पाउडर से जुड़े दुष्प्रभावों पर कोई पुख्ता शोध मौजूद नहीं हैं। 

इसके कुछ साधारण और सामान्यतः दुष्प्रभाव हैं जो की कुछ स्थितियों मैं देखने को मिलते हैं। 

1. निर्धारित मात्रा से अधिक यदि व्हेय प्रोटीन पाउडर का सेवन किया जाता हैं कब्ज ,अपच और चेहरे पर मुहासे जैसी समस्या हो सकती हैं। 

2. लम्बे समय तक यदि व्हेय प्रोटीन का इस्तेमाल किया जाये तो यह लिवर और किडनी के लिए नुक्सान दायक हो सकता हैं। 

3. व्हेय प्रोटीन मैं प्रोटीन तत्वों की मात्रा अधिक होती हैं तथा जिसे पचाने मैं कुछ लोगो को समस्यां हो सकती हैं जिसके कारण पेट की खराबी और उल्टी जैसी दिक्कते देखने को मिलते हैं। 

यह भी पढ़े: अश्वशिला के यह फायदे हैं पुरषो के लिए।


MB रॉ व्हे प्रोटीन लेने का सही समय क्या है।

MB रॉ प्रोटीन पाउडर का पूर्ण रूप से सर्वोत्तम फायदा लेने के लिया जरुरी है की इसका इस्तेमाल सही मात्रा और समयनुसार करना जरुरी हैं।

MB रॉ प्रोटीन पावडर का इस्तेमाल कैसे करें। इसमें मैं दिए गए निर्देश के अनुसार तीन सही समय हैं इसे इस्तेमाल करने का।

1.सुबह

क्योंकि रॉ व्हे प्रोटीन पचाने में सुविधाजनक होता है जिसमे की पर्याप्त मात्रा मैं अमीनो एसिड होते है जो की मसपाशियों को टूटने से बचाता हैं तथा सुबह सुबह इसका सेवन करना सबसे सही माना जाता हैं।

2.सोते समय

सोते समय हमारा शरीर रिलैक्स और आरामदायक अवस्था मैं होता हैं तथा सोते समय  मसलब्ले रॉ व्हे प्रोटीन का इस्तेमाल करने पर आवश्यक मात्रा मैं अमीनो एसिड्स शरीर को मिलते हैं। एवम यह नए उत्तको के निर्माण ओर मरम्मत करता हैं।

3.जिम, वर्कआउट के बाद

वर्कआउट के बाद MB रॉ व्हे प्रोटीन लेने का सही समय माना जाता है क्योंकि वर्कआउट के दौरान आपकी माशपेसियों अधिक तनाव और खीचाव से गुजरती है तथा इसके बाद पर्याप्त मात्रा मैं प्रोटीन की आवश्यकता होती हैं जो की माशपेसियों को पोषण से सके और उनकी मरम्मत कर सके।

यह भी पढ़े: गरम पानी पिने के है यह फायदे।


MB रॉ व्हे प्रोटीन लेने का तरीका

MB रॉ प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल कितनी मात्रा मे करना चाहिए। इसमें दिए गए निर्देश की अनुसार सामान्यतः 30–60 ग्राम 200 ml पानी अथवा दूध के साथ किया जाता है।

विधि: MB रॉ प्रोटीन का इस्तेमाल शुरुवात के दिनो मैं दिए गए स्पून मैं आधा 15 ग्राम पांच दिनों तक एवम छटवे दिन से 30 ग्राम 190 ml से 210 ml ठंडे पानी मैं मिलकर शेकर के माध्यम से 15 मिनट के अंदर इसका सेवन करे।

ध्यान रहें: यदि दूध से किसी प्रकार की एलर्जी या समस्या होने पर इसका सेवन पानी के साथ करे।

यह भी पढ़े: लबूब कबीर के 11 फायदे,नुकसान,सेवन।


क्या MB रॉ प्रोटीन पाउडर लेना सुरक्षित हैं।

मसलब्लेज रॉ प्रोटिन लेना सुरक्षित पूर्ण रूप सुरक्षित माना जाता है(निर्माता कंपनी के अनुसार) लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता हैं की आप किस प्रकार से इसका सेवन किया जाता हैं एवम आपकी शारीरिक स्वास्थ्य स्थिति कैसी हैं।

यह भी पढ़े: Kudos बॉडी ग्रो प्रोटीन पाउडर के फायदे नुक्सान।


MB रॉ प्रोटीन का सेवन कब नही करना चाहिए।

कुछ ऐसी स्थितियां होती है जब आपको कुछ सावधानियां रखने ओर MB रॉ प्रोटीन पाउडर के सेवन से बचने की आवश्यकता होती हैं।

तो आइए जानते है की किन लोगो को और कब इसका सेवन नही करना चाहिए।

  • यदि आप किसी गभीर पेट की समस्या से पीड़ित है और उपचार ले रहे है तो इसका इस्तेमाल न करें।
  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका सेवन नही करना चहिए।
  • शराब का सेवन करने के बाद रॉ प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल नहीं करना चहिए यह आपके शरीर मैं एल्कोहल के साथ मिश्रित हो कर नुकसान पहुंचा सकता है।
  • हाई बीपी और डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन नही करना चहिए और यदि करना चाहते है तो चिकित्सक के परामर्श जरुर ले।

यह भी पढ़े: उशीरासव के फायदे नुकसान सेवन विधि।


अस्वीकरण: यह लेख सिर्फ MB रॉ प्रोटीन से सम्बंधित जानकारी देने के उद्देश्य से है अथवा इसे किसी चिकित्सीय परामर्श के रूप में न ले अथवा kefayde.in किसी भी प्रकार की हानि की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।

FAQ

Q: प्रोटीन पाउडर खाने से क्या लाभ होता है?

ANS: प्रोटीन पाउडर मासपेशियों को मजबूत बनाता हैं और सुरक्षा प्रदान करता है एवम मरम्मत करता है।

Q: बॉडीबिल्डर को 1 दिन में कितना प्रोटीन लेना चाहिए?

ANS: बॉडी बिल्डर को दिन में 60 –120 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए।

Q:वर्कआउट के कितनी देर बाद प्रोटीन लेना चाहिए?

ANS: वर्कआउट के आधे से एक घंटे के अंदर प्रोटीन का सेवन करना लाभकारी रहता है।

Q: व्हे प्रोटीन कितना लेना चाहिए?

ANS: शुरुवाती दिनो मैं व्हे प्रोटीन 30– 50 ग्राम लेना चाहिए।

Q:बॉडी बनाने के लिए कितना प्रोटीन लेना चाहिए?

ANS: बॉडी बनाने के लिए 50–100 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए।

Spread the love