पेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा, प्राकृतिक तरीके से पाचन क्रिया में सुधार।

पेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा: पेट साफ

होना एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए महत्वपूर्ण है। जब हमारा पेट साफ होता है, तो हम अधिक ऊर्जावान महसूस करते हैं, हमारी त्वचा चमकदार होती है, और हमारी मानसिक स्थिति भी बेहतर होती है।

आयुर्वेद में, पाचन क्रिया को स्वास्थ्य का आधार माना जाता है। तथा इस लेख मैं पेट साफ करने के लिए उपयोग की जाने वाली आयुर्वेदिक दवाओं के बारे मैं जानेंगे।


पेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा।

पेट साफ करने के लिए सबसे अच्छी दवाई कौन सी है? आयुर्वेदिक चिकित्सा भारत की एक जानी-मानी कार्यकर्ता चिकित्सा पद्धति है जिसमें सभी प्रकार के रोगों के लिए उपचार और दवाइयां मौजूद है जिन्हें चिकित्सक की सलाह से लिए जा सकता है तो लिए पेट साफ करने के लिए आने वाली आयुर्वेदिक दावों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

पेट साफ करने की आयुर्वेदिक चूर्ण

1. त्रिफला चूर्ण

त्रिफला चूर्ण पेट संबंधी समस्याओं के निदान के लिए उपयोग की जाने वाली एक बहुत ही प्रचलित आयुर्वेदिक दवाई है जिसका उपयोग करके कब्ज जैसी समस्या को दूर किया जा सकता है तथा इसके नियमित उपयोग से सुबह पेट अच्छे तरीके से साफ होता है। 

त्रिफला चूर्ण के मुख्य घटकों में हरण, बहेड़ा और आंवला सम्मिलित होता है जो पाचन शक्ति को बेहतर बनाते हैं तथा इसके अलावा यह है आंखो और बालों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है।

यह भी पढ़े

2. पंचसकार चूर्ण

कब्जियत और पेट साफ न होने जैसी समस्याओं के लिए उपयोग किए जाने वाले दवाइयां में पंचसकार चूर्ण एक बहुत ही फायदेमंद आयुर्वेदिक दवाई है इसके मुख्य घटकों में सनाए, सौंठ, सौंफ और सेंधा नमक उपस्थित होते हैं। 

पंचसकार के उपयोग से कब्ज, सिरदर्द, गैस, पेट मैं भारीपन और भूख न लगने जैसी समस्या भी दूर होती है।

3.लवण भास्कर चूर्ण

लवण भास्कर चूर्ण एक प्रचलित नाम है जिसका उपयोग कब्ज जैसी समस्या से निपटने और पेट को साफ करने के लिए किया जाता है इसके मुख्य घटकों में सेंधा नमक, धनिया, जीरा,  तेज पत्ता, समुद्री नमक ,काली मिर्च और सौंठ जैसी सक्रिय औषधीय को सम्मिलित किया गया है।

लवण भास्कर चूर्ण के इस्तेमाल से कब्जियत , गैस की समस्या भूख न लगना और सही तरीके से पेट साफ ना होना यह सभी समस्याओं में लाभ मिलता है।

4. शिवाक्षार चूर्ण

हरण ,जीरा और अजवाइन जैसे प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार शिवाक्षार चूर्ण पाचन स्वास्थ्य के लिए एक फायदेमंद आयुर्वेदिक दवाई है यह कब्ज, एसिडिटी , गैस जैसी समस्याओं से राहत पाने में मदद करता है और पेट साफ करने में मदद करता है।

5. इसबगोल 

पेट साफ करने के लिए प्राकृतिक सामग्रियों की बात की जाए तो इसबगोल को कैसे भूल सकते हैं इसबगोल पेट साफ करने के लिए उपयोग की जाने वाली एक बहुत ही फायदेमंद प्राकृतिक औषधि और दवाई है इसबगोल के सेवन से कब्ज एसिडिटी और दस्त जैसी समस्याओं में विशेष लाभ होता है।

5. पंचारिष्ठ

पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए उपयोग की जाने वाली दवाईयों में पंचारिष्ठ बहुत ही फायदेमंद आयुर्वैदिक दवाई है जो सिरप के रूप में आती है पंचारिष्ठ का निर्माण अलग-अलग दवाई कंपनी करती है इसमें द्राक्ष ,एलोवेरा ,अजवाइन और त्रिफला जैसी सक्रिय औषधि सम्मिलित की जाती हैं। जो पाचन को बेहतर बनाती है और पेट साफ करने मैं मदद करती है।

5.एरंड तेल कैस्टर ऑयल

एरंड तेल का उपयोग विगत कई वर्षों से पाचन और पेट संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है एरंड तेल के उपयोग से कब्जे से समस्या दूर होती है और पेट अच्छे से साफ होता है।


पेट साफ करने की आयुर्वेदिक दवा पतंजलि

पतंजलि आयुर्वेद भारत की जानी-मानी आयुर्वेदिक दवाई कंपनी है तथा पेट साफ करने के लिए पतंजलि आयुर्वेद में पेट साफ करने के लिए विभिन्न प्रकार की दवाईयां मौजूद है जिनमे से कुछ दवाइयों को हमने अपने सूची मैं शामिल किया है तो आइए इन दवाइयां के बारे में जानते हैं।

  • शुद्धि चूर्ण
  • उदरकल्प चूर्ण
  • त्रिफला चूर्ण
  • दिव्य चूर्ण
  • लवण भास्कर चूर्ण 

यह भी पढ़े


प्राकृतिक तरीके पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए।

1. आहार

  • पौष्टिक और संतुलित आहार खाएं जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज, और दालें शामिल हों।
  • प्रोटीन और फाइबर से भरपूर भोजन खाएं।
  • पानी खूब पीएं।
  • अधिक मात्रा में भोजन न करें।
  • गर्म और ताजा भोजन खाएं।
  • जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड से दूर रहें।

2. व्यायाम

  • नियमित रूप से व्यायाम करें।
  • योगासन करें, जैसे कि भुजंगासन, सर्वांगासन, और पवनमुक्तासन।
  • पैदल चलना, दौड़ना, या तैरना जैसे व्यायाम करें।

3. जड़ी-बूटियां

  • त्रिफला: त्रिफला एक प्राकृतिक रेचक है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और कब्ज को दूर करने में मदद करता है।
  • अश्वगंधा: अश्वगंधा एक adaptogen है जो तनाव को कम करने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • अदरक: अदरक पाचन क्रिया को उत्तेजित करने और गैस और अपच को दूर करने में मदद करता है।
  • पुदीना: पुदीना पेट फूलने और अपच को दूर करने में मदद करता है।

यह भी पढ़े

4. जीवनशैली

  • नियमित समय पर सोएं और जागें।
  • तनाव कम करें।
  • धूम्रपान न करें।
  • शराब का सेवन न करें।

यहाँ कुछ अतिरिक्त सुझाव दिए गए हैं जो आपको पेट साफ करने में मदद कर सकते हैं:

  • अपने भोजन को अच्छी तरह से चबाएं।
  • धीरे-धीरे भोजन करें।
  • भोजन के बाद तुरंत न सोएं।
  • सुबह खाली पेट एक गिलास पानी पीएं।
  • दिन भर में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भोजन खाएं।

इन सुझावों का पालन करके, आप अपने पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं और पेट साफ रख सकते हैं।

Bablu Bhengra
Spread the love

Leave a Comment